बिहार में विपक्षी दलों की बैठक 'दिल मिले न मिले हाथ मिलाते रहिए' को चरितार्थ करती है: मायावती
उत्तर प्रदेश में बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है कि 23 जून को बिहार में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक 'दिल मिले न मिले हाथ मिलाते रहिए' की कहावत को ज़्यादा चरितार्थ करती है। उन्होंने कहा, "लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टियां पहले प्रयास कर लेतीं तो बेहतर होता। 'मुंह में राम बगल में छुरी' आखिर कब तक चलेगा?"