बिहार में विपक्षी दलों की बैठक से पहले राहुल गांधी के फ्लाइंग किस वाले पोस्टर की तस्वीर हुई वायरल
बिहार में 23 जून को कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों की बैठक से पहले पटना में लगे राहुल गांधी के फ्लाइंग किस वाले पोस्टर की तस्वीर वायरल हो गई है। पोस्टर में राहुल की तस्वीर के नीचे 'नेता, मोहब्बत वाला!' और बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की तस्वीर के नीचे 'मज़बूत नेता, मज़बूत बिहार' लिखा हुआ है।