बिहार में विपक्षी दलों की मीटिंग से पहले लगे 'देश के लाल अरविंद केजरीवाल' लिखे पोस्टर
पटना (बिहार) में 23 जून को विपक्षी दलों की होने वाली बैठक से पहले शहर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वागत को लेकर एक पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में लिखा है 'देश के लाल अरविंद केजरीवाल का बिहार की क्रांतिकारी धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन'। पोस्टर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तस्वीर भी लगी है।