बिहार में विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर किया गया हमला, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी घायल
नवादा (बिहार) के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बालू खनन से जुड़ा विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर पत्थरों से हमला किया गया जिससे थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों का आरोप है कि जिस जगह पर बालू खनन किया जा रहा है वह जगह खनन क्षेत्र में शामिल नहीं है।