बिहार में विवाद सुलझाने गए दारोगा ने लड़के से कहा- तुम्हें यहीं ठोक दूंगा; जांच शुरू
अरवल (बिहार) में विवाद सुलझाने गए एक दारोगा का वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक लड़के को धमकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दारोगा ने लड़के से कहा, "तुम पहचानते हो हमको?...इसी गांव में मेरे मामा का घर है, कोई बोलेगा मेरे खिलाफ...तुम्हें यहीं ठोक देंगे।" अरवल पुलिस ने बताया कि इस संबंध में जांच की जा रही है।