बिहार में विवाहिता ने सुपारी देकर करवाई प्रेमी की हत्या, अफेयर जारी रखने का बना रहा था दबाव
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में एक विवाहिता द्वारा प्रेमी की हत्या करवाने का मामला सामने आया है। विवाहिता की दूसरे लड़के से शादी हुई थी लेकिन मनोज कुमार (मृतक प्रेमी) उससे संबंध रखना चाहता था जिससे परेशान होकर उसने 3 कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को ₹5 लाख की सुपारी दी। हत्यारों ने मनोज को नशे का इंजेक्शन दिया और गला दबाकर हत्या कर दी।