बिहार में व्यवसाय अनुदेशक के 1,279 पदों पर निकली भर्ती, 19 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन
बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने श्रम संसाधन विभाग के तहत विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में व्यवसाय अनुदेशक के 1,279 पदों पर भर्ती निकाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी आगामी 19 सितंबर से 18 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। फिटर के 159 और इलेक्ट्रिशियन के 178 समेत कई पदों पर भर्ती निकाली गई हैं।