बिहार में शख्स को मारी गई गोली; बेटा बोला- आरोपी का भाई परिवार की लड़की का कर चुका है रेप
समस्तीपुर (बिहार) में बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार रात एक पूर्व वॉर्ड सदस्य को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। पीड़ित के बेटे के अनुसार, आरोपी का भाई उसके परिवार की एक बच्ची से रेप करने के मामले में 2 साल से जेल में बंद है।