बिहार में शख्स ने की डेढ़ महीने के बेटे की हत्या, बोला- उसमें राक्षस नज़र आ रहा था
शिवहर (बिहार) में एक 43 वर्षीय शख्स को अपने डेढ़ महीने के बेटे की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि बच्चे में उसे राक्षस नज़र आ रहा था और अगर वह बच्चे की हत्या नहीं करता तो आने वाले समय में बच्चा उसकी हत्या कर देता।