बिहार में शख्स ने घर में सो रहे बुज़ुर्ग पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, हुई मौत
मधुबनी (बिहार) में एक शख्स ने घर में सो रहे अपने बहनोई के 60-वर्षीय बड़े भाई पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई। बकौल परिजन, दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था व मृतक की बेटी ने आरोपी को मौके से भागते देखा था। चिकित्सकों के अनुसार, बुज़ुर्ग का शरीर 90% जल गया था।