बिहार में शख्स ने चाची व चचेरे भाई की गोली मारकर की हत्या, 3 अन्य लोगों को भी मारी गोली
मधुबनी (बिहार) में मंगलवार को ज़मीन को लेकर हुए विवाद में एक शख्स ने अपनी चाची और चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। शख्स ने 3 अन्य लोगों को भी गोली मारी है जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।