बिहार में शख्स ने देर रात दोस्त के घर में घुसकर किया उसकी पत्नी का रेप
भागलपुर (बिहार) के नवगछिया में रविवार देर रात दोस्त के घर में घुसकर उसकी पत्नी का रेप करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। महिला द्वारा शोर मचाने पर उसके ससुरालवालों ने आरोपी को पकड़ लिया था जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला का पति दूसरे राज्य में मज़दूरी का काम करता है।