बिहार में शख्स ने महिला पुलिसकर्मियों को किया वीडियो कॉल; पूछा- शादीशुदा हो या कुंवारी
भागलपुर (बिहार) में खुद को अधिकारी बताकर महिला पुलिसकर्मियों को देर रात अश्लील वीडियो कॉल करने के मामले में एक शख्स पर एफआईआर दर्ज हुई है। एक महिला सिपाही ने शिकायत में बताया कि शख्स ने बार-बार फोन कर दिन-रात की ड्यूटी लगाने की धमकी दी और पूछा, "शादीशुदा हो...या कुंवारी।" आरोपी के नवादा से होने की जानकारी मिली है।