बिहार में शख्स ने शराब के लिए रुपए न देने पर की मां की हत्या, पिता-नानी के मुंह में ठूंसा कपड़ा
सहरसा (बिहार) में शख्स ने शराब के लिए रुपए न देने पर अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। इस दौरान शख्स ने अपने पिता व नानी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उन्हें कमरे में बंद कर दिया ताकि वे शोर न कर सकें। पुलिस ने बताया कि शख्स ने मां का अंतिम संस्कार भी कर दिया।