बिहार में शराब की चेकिंग के दौरान कार में पकड़ी गई ₹1.4 करोड़ कीमत की चांदी
बिहार के गोपालगंज शहर में बुधवार को शराब की चेकिंग के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने ₹1.4 करोड़ कीमत की 233 किलो चांदी पकड़ी। उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बलथरी चेकपोस्ट पर यूपी से आने वाली गाड़ियों की जांच के दौरान पुलिस को देखकर कार चालक ने भागने की कोशिश की तभी उसे पकड़ लिया गया।