बिहार में शराब के नशे में शख्स ने स्कूल में घुसकर छात्रों को डंडे से पीटा, 11 बच्चे हुए घायल

मुज़फ्फरपुर (बिहार) में एक शख्स द्वारा शराब के नशे में स्कूल में घुसकर बच्चों को डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, घटना में दूसरी व तीसरी कक्षा के कम-से-कम 11 बच्चे घायल हो गए जिसके बाद आरोपी भागकर अपने घर में छिप गया। वहीं, ग्रामीणों ने उसे घर से निकालकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया।

Load More