बिहार में शराब तस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने किया हमला
समस्तीपुर (बिहार) के एक गांव में शराब तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर महिलाओं ने हमला कर एक पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी जिसका वीडियो वायरल हुआ है। मामले में एएसआई विनोद कुमार ने शिकायत दी कि लाठी-डंडों से लैस 20 से अधिक महिलाओं व पुरुषों ने पुलिस पर हमला किया और गाड़ी में तोड़फोड़ की।