बिहार में शराब तस्करी मामले में आरजेडी नेता को किया गया गिरफ्तार
बिहार में ₹50 लाख की शराब तस्करी मामले में पुलिस ने वैशाली में आरजेडी के ज़िला महासचिव राजीव रंजन समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पुलिस ने बुधवार को शराब की यह खेप ज़ब्त की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला सामने आने के बाद राजीव रंजन को आरजेडी ने पार्टी से निलंबित कर दिया है।