बिहार में 35 वर्षीय कुख्यात अपराधी की पड़ोसी ने गोली मारकर की हत्या
बेगूसराय (बिहार) में शराब पार्टी कर रहे कारी सिंह नामक 35 वर्षीय कुख्यात अपराधी की उसके पड़ोसी ने शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी। कारी पर हत्या, डकैती, अपहरण, रंगदारी व लूट के कई मामले दर्ज थे और वह फिलहाल ज़मानत पर बाहर था। पुलिस ने बताया कि कारी और उसके पड़ोसी के बीच कुछ विवाद चल रहा था।