बिहार में शराब भट्टी को ध्वस्त करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर लोगों ने किया हमला
हाजीपुर (बिहार) में रविवार को देसी शराब की अवैध भट्टी को ध्वस्त करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर लोगों ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिससे 3-4 उत्पाद कर्मी ज़ख्मी हो गए। इस हिंसक घटना का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। एसएचओ प्रभुनाथ राय के अनुसार, 50-60 अज्ञात लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।