बिहार में शराब लदे वाहन का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी सूखी नहर में गिरी, सामने आईं तस्वीरें

छपरा (बिहार) में मंगलवार सुबह शराब लदे वाहन का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी सूखी नहर में गिर गई जिससे उसमें सवार 3 महिला सिपाहियों समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटनास्थल की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें कार क्षतिग्रस्त हालत में दिख रही है। बकौल रिपोर्ट्स, तस्करों के वाहन का टायर फटने पर वे गाड़ी छोड़कर भाग गए।

Load More