बिहार में शादी का दबाव बना रही 18 वर्षीय प्रेमिका को शख्स ने चलती कार से फेंका
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में एक शख्स ने बुधवार को 18-वर्षीय प्रेमिका को चलती कार से फेंक दिया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बकौल रिपोर्ट्स, गर्भवती होने पर प्रेमिका ने शख्स से शादी का दबाव बनाया था जिसके बाद आरोपी उसे बहाने से अपने साथ ले गया था। आरोपी और पीड़िता की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी।