बिहार में शादी के 13 दिन बाद ₹30000, गहने व मोबाइल लेकर दूसरे युवक संग फरार हुई दुल्हन
गोपालगंज (बिहार) में शादी के 13 दिन बाद दुल्हन ₹30,000 कैश, गहने, स्मार्ट कार्ड और मोबाइल लेकर फरार हो गई। पीड़ित युवक ने बताया कि 22 जून को दोनों की शादी हुई थी और 13-14 दिन बाद पत्नी के गायब होने पर उसकी तलाश की गई लेकिन नहीं मिली। बकौल ग्रामीण, दुल्हन को एक दूसरे युवक के संग देखा गया।