बिहार में शादी के 6 घंटे बाद हुई दुल्हन की मौत, गाल सेंकने की रस्म के दौरान हुई थी बेहोश
नवादा (बिहार) में शुक्रवार को शादी के 5-6 घंटे बाद एक दुल्हन की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, वैवाहिक रस्म के दौरान दुल्हन बेहोश हो गई थी जिसके बावजूद उसे ससुराल भेजा गया और ससुराल में गाल सेंकने की रस्म के दौरान वह दोबारा बेहोश हो गई। स्थानीय लोग मौत की वजह लू लगना बता रहे हैं।