बिहार में शादी समारोह में डांस करने के दौरान किशोर पर चाकू से किया गया हमला, हुई मौत
कटिहार (बिहार) में गुरुवार रात एक शादी समारोह में डांस करने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने एक 15-वर्षीय किशोर को चाकू मारकर घायल कर दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना में एक अन्य लड़का भी घायल हुआ है। मामले में अब तक मुख्य आरोपी समेत 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।