बिहार में शादी समारोह में डांस के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में किशोर की हुई मौत, एक घायल
समस्तीपुर (बिहार) में शुक्रवार रात एक शादी समारोह में डांस करने के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से 2 किशोर घायल हो गए जिनमें से एक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।