बिहार में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने पर यूपी का शख्स हुआ गिरफ्तार
गोपालगंज (बिहार) में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, देवरिया (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले युवक की पहचान हरेराम यादव के रूप में हुई है और उसके पास से रिवॉल्वर व 5 ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक ने जम्मू-कश्मीर से रिवॉल्वर खरीदी थी।