बिहार में शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के आवेदन भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई
बिहार में शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 12 जुलाई से बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सोमवार को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया। गौरतलब है, इस परीक्षा के माध्यम से बिहार में प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 1.7 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।