बिहार में शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में अन्य राज्यों के कितने प्रतिशत अभ्यर्थी हुए चयनित?

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के मुताबिक, बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में बिहार के 85% और अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 15% अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। बकौल शिक्षा विभाग, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, नागालैंड, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, दिल्ली और चंडीगढ़ के अभ्यर्थी इसमें चयनित हुए हैं।

Load More