बिहार में शिक्षक संघ ने सक्षमता परीक्षा का विरोध करने का किया एलान, बोले- आर-पार की लड़ाई होगी
बिहार में नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए आयोजित होने वाली सक्षमता परीक्षा का शिक्षक संघ ने विरोध करने का एलान किया है। बिहार शिक्षक एकता मंच ने कहा, "हम सरकार को परीक्षा समाप्त करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हैं...कल (25 फरवरी को) सभी शिक्षक अपने एडमिट कार्ड जलाएंगे। अब आर-पार की लड़ाई होगी।"