बिहार में शिक्षकों की छठ की छुट्टी रद्द करने का आदेश वापस, 19 व 20 नवंबर को बंद रहेंगे स्कूल
बिहार के शिक्षा विभाग ने छठ के लिए विद्यालयों के शिक्षकों की छुट्टियां रद्द करने से जुड़ा अपना आदेश वापस ले लिया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने सभी ज़िला शिक्षा पदाधिकारियों को एक पत्र लिखकर कहा है, "19 व 20 नवंबर 2023 को विद्यालय बंद रहने के कारण शिक्षक योगदान नहीं कर पाएंगे।"