बिहार में शौचालय की सफाई करने वाले टैंक में शराब तस्करी कर रहे 2 लोग किए गए गिरफ्तार
बिहार के पश्चिम चंपारण में शौचालय की सफाई करने वाले टैंक में भरकर उत्तर प्रदेश से शराब की तस्करी कर रहे 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर में लगे शौचालय के टैंक की तलाशी लेने पर 1,434 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बिहार के निवासी हैं।