बिहार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटने से 4 महिलाओं की हुई मौत, 24 लोग हुए घायल
सासाराम (बिहार) में बुधवार को श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटने से 4 महिलाओं की मौत हो गई व 24 से अधिक घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, पिकअप सवार सभी लोग एक बच्चे का मुंडन कराने के लिए कैमूर की पहाड़ियों में स्थित गुप्ताधाम मंदिर जा रहे थे। सासाराम के एसडीएम आशुतोष रंजन के अनुसार, घायलों को अस्पताल भेजा गया है।