बिहार में सक्षमता परीक्षा का विरोध कर रहे नियोजित शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, जारी हुआ आदेश
बिहार शिक्षा विभाग ने सक्षमता परीक्षा का विरोध करने के लिए मशाल जुलूस निकालने वाले नियोजित शिक्षकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कठोर अनुशासनिक कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, विभिन्न ज़िलों में नियोजित शिक्षकों के संगठन और शिक्षकों द्वारा मशाल जुलूस निकालकर आंदोलन किया जा रहा है जो शिक्षकों के आचरण के विपरीत है।