बिहार में सक्षमता परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन करने वाले नियोजित शिक्षकों पर दर्ज होगी एफआईआर
बिहार शिक्षा विभाग ने सभी ज़िलाधिकारियों को सक्षमता परीक्षा के विरोध में धरना-प्रदर्शन करने वालों शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। नियोजित शिक्षकों के 13 फरवरी को विधानसभा के सामने प्रदर्शन करने के एलान के बाद यह आदेश जारी हुआ है। बकौल विभाग, स्कूल छोड़कर प्रदर्शन में शामिल होना शिक्षण कार्य में बाधा माना जाएगा।