बिहार में सक्षमता परीक्षा में शामिल 1,200 से अधिक फर्ज़ी शिक्षकों को किया गया चिह्नित
बिहार के शिक्षा विभाग ने सक्षमता परीक्षा में शामिल 1,205 फर्ज़ी शिक्षकों को चिह्नित किया है। एक अधिकारी के अनुसार, जांच में पता चला है कि शिक्षकों के शिक्षक पात्रता परीक्षाओं (टीईटी, एसटीईटी व बीटीईटी) के रोल नंबर समान हैं लेकिन वे अलग-अलग या समान स्कूलों में कार्यरत हैं। बकौल अधिकारी, शिक्षकों के भौतिक सत्यापन के आदेश दिए गए हैं।