बिहार में कंटेनर से टकराने पर स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, एक ही परिवार के 7 लोगों की हुई मौत
रोहतास (बिहार) में बुधवार सुबह एक स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई जिसमें 5 महिलाओं व 2 बच्चों की मौत हो गई। कार में एक ही परिवार के 12 लोग सवार थे जिनमें से 5 लोग घायल हुए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, कार चालक को झपकी आने के चलते हादसा हुआ और घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।