बिहार में सड़क किनारे ठेले पर सोनू सूद ने बनाया लिट्टी चोखा, शेयर किया वीडियो
पटना (बिहार) में अभिनेता सोनू सूद ने सड़क किनारे एक ठेले पर लिट्टी-चोखा बनाया जिसका वीडियो उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में लिट्टी चोखा विक्रेता से सोनू कह रहे हैं, "मैं इतना अच्छा बनाने लगा तो मेरी दुकान तेरे से ज़्यादा चलेगी...तेरे बाजू में खोलूं दुकान?" इस दौरान लिट्टी-चोखा विक्रेता ने सोनू को अपने हाथ से लिट्टी-चोखा खिलाया।