बिहार में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच विधानसभा में क्या है विभिन्न दलों की स्थिति?
बिहार में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच 243 सदस्यीय विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) 79 विधायकों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी है। वहीं, 78 विधायकों के साथ बीजेपी विधानसभा में दूसरे नंबर पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू के पास विधानसभा में 45 सीटें जबकि कांग्रेस के पास 19 सीटें हैं।