बिहार में सदर अस्पताल में डॉक्टर की अनुपस्थिति में ओझा ने मरीज़ पर की झाड़-फूंक
नालंदा (बिहार) के सदर अस्पताल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक ओझा इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती एक मरीज़ पर झाड़-फूंक करता और मंत्र पढ़ता दिख रहा है। बकौल रिपोर्ट, अस्पताल में डॉक्टरों के नहीं होने के कारण मरीज़ के परिवार ने ओझा को बुलाया था। शख्स को एक ज़हरीले जीव के काटने के बाद अस्पताल लाया गया था।