बिहार में सफाईकर्मी के बजाय 2 बच्चे कचरे का ठेला चलाते दिखे, अधिकारी बोले- होगी जांच
जमुई (बिहार) की एक पंचायत में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत सफाईकर्मी की जगह 2 बच्चे कचरे का ठेला चलाते दिखे हैं। मामले का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें एक बच्चा ठेला चलाते तो दूसरा पीछे से ठेले को धक्का देते हुए नज़र आ रहा है। उप विकास आयुक्त ने मामले की जांच कराने की बात कही है।