बिहार में सब-इंस्पेक्टर की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने के मामले में एक आरोपी हुआ गिरफ्तार

जमुई (बिहार) में बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलकर सब-इंस्पेक्टर प्रभात रंजन की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने मिथलेश ठाकुर नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, मिथलेश रेत माफियाओं को पुलिस से जुड़ी जानकारियां देता था। वहीं, मामले में कृष्ण रविदास व अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

Load More