बिहार में सब्ज़ी व्यवसायी की गोली मारकर की गई हत्या, सालभर पहले भी हुआ था हमला

मोतिहारी (बिहार) में गुरुवार शाम को महुआवा थाना के पास बाइक सवार 3 बदमाशों ने रोहित नामक 20-वर्षीय सब्ज़ी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, उस पर 1 साल पहले भी गोली चलाई गई थी जिसमें वह बच गया था। पुलिस ने बताया कि एफएसएल टीम बुलाई गई है और अपराधियों की पहचान की जा रही है।

Load More