बिहार में सरकारी ऐम्बुलेंस से मृत्युभोज खाने जा रहे थे स्वास्थ्यकर्मी, 2 हिरासत में लिए गए
सुपौल (बिहार) में सरकारी अस्पताल की ऐम्बुलेंस का इस्तेमाल निजी काम के लिए करने को लेकर चालक व एक स्वास्थ्यकर्मी को हिरासत में लिया गया है। स्वास्थ्यकर्मी के एक रिश्तेदार का देहांत हो गया था जिसके मृत्युभोज में बीते 3-दिनों से अस्पताल के कर्मचारी ऐम्बुलेंस से जा रहे थे। आशीष देव नामक शख्स ने इसकी शिकायत डीएम से की थी।