बिहार में सरकारी दफ्तर में घुसकर युवक ने अधिकारी पर तानी पिस्टल, वीडियो हुआ वायरल

जहानाबाद (बिहार) का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें एक युवक अपने दोस्त संग सरकारी दफ्तर में घुसकर एक अधिकारी पर पिस्टल तानता दिख रहा है। वीडियो में युवक कार्यालय में गालियां देता भी दिख रहा है। अधिकारी ने कहा, "आरोपी ने मुझसे कहा कि 'आप यहां हमसे बिना पूछे काम कैसे कर रहे हो...हम यहां के मवाली हैं'।"

Load More