बिहार में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक के 200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती
बीपीएससी ने बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों व अस्पतालों के सुपरस्पेशियैलिटी विभाग में सहायक प्राध्यापक के 220 पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार 17 जनवरी से 28 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना के मुताबिक, सहायक प्राध्यापकों के पद पर नियुक्ति हेतु आरक्षण का प्रावधान फिलहाल लागू नहीं है।