बिहार में सरकारी स्कूल की 7वीं कक्षा की किताब में छापी गई तिरंगे की उल्टी तस्वीर
बिहार के सरकारी स्कूलों में 7वीं कक्षा में पढ़ाई जाने वाली संस्कृत की किताब में तिरंगे की उल्टी तस्वीर छपी है। इसमें एक पाठ में तिरंगे में सबसे ऊपर हरा व सबसे नीचे केसरिया रंग दिखाया गया है। शिक्षा विभाग के सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा, "यह तकनीकी गड़बड़ी है और किताबों को 2 दिनों में वापस लिया जाएगा।"