बिहार में सरकारी स्कूलों के 17,441 छात्रों के नाम कटे, गलत तरीके से योजनाओं का ले रहे थे लाभ
अरवल (बिहार) में करीब 540 सरकारी स्कूलों के 17,441 छात्रों के नाम काट दिए गए हैं। ज़िला शिक्षा अधिकारी बिंदु कुमारी के अनुसार, वैसे छात्रों को चिह्नित किया गया है जो प्राइवेट स्कूल में पढ़ते थे और सरकारी स्कूल में फर्ज़ी तरीके से नामांकन कर वर्षों से सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे थे व कक्षा में अनुपस्थित रहते थे।