बिहार में सरकारी स्कूल के छात्रावास से रात को भागीं 55 छात्राएं, कहा- नहीं मिल रहा था खाना
जमुई (बिहार) में रविवार की रात को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 55 छात्राएं छात्रावास से भाग गईं। हालांकि, खोजबीन कर कई छात्राओं को वापस हॉस्टल लाया गया है। छात्राओं का आरोप है कि शनिवार दोपहर से खाना नही दिया गया और यह बार-बार हो रहा था इसलिए वे सभी एकसाथ छात्रावास से निकलीं और अपने-अपने घर चली गईं।