बिहार में सर्किट हाउस में लालू यादव के पहुंचने पर हुई धक्का-मुक्की, गेट पर लगा शीशा टूटा

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बुधवार को छपरा (बिहार) के सर्किट हाउस में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं की भीड़ बेकाबू होने के कारण धक्का-मुक्की हो गई। धक्का-मुक्की के कारण सर्किट हाउस के गेट पर लगा शीशा टूट गया और इसमें एक शख्स घायल हो गया। गौरतलब है कि लालू यादव करीब 6 वर्षों बाद छपरा के दौरे पर पहुंचे हैं।

Load More